'4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 May, 2024 04:22 PM

cm yogi said in gorakhpur

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला.......

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ रहा है। आगामी 4 जून को फिर मोदी सरकार बनेगी।



सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के पहले हम सब नारा लगाते थे। रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग हम पर हंसते थे। हम तो राम भक्त हैं। हम तो वहीं करेंगे जो भगवान राम ने किया था। जब तक इन निशाचर, पापियों को मार नहीं देंगे तब तक चैन से सांस नहीं लेंगे। सुशासन की पहली शर्त है सुरक्षा और कानून का राज। कानून, सुशासन की पहली सीढ़ी होती है। विपक्षी कानून की धज्जियां उड़ाते थे, लेकिन आज यूपी सरकार का बुलडोजर ऐसे लोगों की छाती पर चलता है।

सीएम ने कहा कि यहां कई माफिया हैं, अब अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए उन्हें कोई जगह नहीं मिलती। अब वे कहते हैं कि हम ब्रिगेडियर उस्सान के परिवार के लोग हैं। इस माफिया और उसके परिवार के लोगों का ब्रिगेडियर उस्मान से कोई संबंध नहीं है। वो झूठ बोलता है। इससे कोरा झूठ कुछ और नहीं हो सकता है। इससे कोरा झूठ यह है कि सपा अगर कहे कि हमने राम मंदिर बना दिया, क्या इसे कोई मानेगा क्या। वो तो राम भक्तों पर गोली चलवा दिए थे।

ये भी पढ़ें.....
देवरिया में बोले PM मोदी- पाकिस्तान में सपा, कांग्रेस ‘इंडिया गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन' दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!