औरगंजेब के जजिया कर की तरह कांग्रेस और सपा लगाएगी वरासत टैक्स, सोनभद्र में बोले CM योगी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 May, 2024 01:06 AM

congress and sp will impose inheritance tax like aurangzeb s jizya tax cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आए तो औरंगजेब के जजिया कर की तरह ही वरासत टैक्स वसूलेंगे।

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आए तो औरंगजेब के जजिया कर की तरह ही वरासत टैक्स वसूलेंगे।
PunjabKesari
...या तो टैक्स दो या फिर मुसलमान बन जाओ
बता दें कि दुद्धी के रामलीला मैदान में एनडीए के घटक दल अपना दल एस की राबर्ट्सगंज सुo लोकसभा प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी सुo विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ के समर्थन में आयोजित एक आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि वो सत्ता में आयेंगे तो वरासत टैक्स लगायेंगे जो औरंगज़ेब द्वारा हिंदुओं पर लगाये गये जज़िया कर की तरह होगा, जिसमें कहा जाता था कि या तो टैक्स दो या फिर मुसलमान बन जाओ। आज कांग्रेस और सपा उसी रास्ते पर चल रहे हैं ऐसा लगता है कि औरंगज़ेब की आत्मा उनके अंदर प्रवेश कर गई है।
PunjabKesari
अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण पर किसी को डकैती डालने नहीं देगी भाजपा
सपा और कांग्रेस कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ों के आरक्षण को मुसलमानों में बांट देंगे। ऐसा कहकर वे बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं। बाबा साहब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा आमजन को आश्वस्त करती है कि अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण पर किसी को डकैती नहीं डालने देगी। प्रधानमंत्री मोदी के मन में भारत की सभ्यता के प्रति जो संवेदना है, उसी का परिणाम है कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। 2025 का वर्ष मोदी ने जनजातीय गौरव वर्ष महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान विरसा मुंडा के नाम पर घोषित किया है।

नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है
उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। पहले जगह-जगह विस्फोट होते थे और लोग मारे जाते थे लेकिन आज इन सब पर लगाम लग गया है। विकास आगे बढ़ रहा है। अब तो पटाखा भी अगर तेज़ी से फट जाए तो पाकिस्तान सफ़ाई देता है कि उसका हाथ नहीं है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ता है तो उसको छोड़ता भी नहीं है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग देशद्रोही और राम द्रोही हैं। ये राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील किया कि अगले चार दिन देश के लिए दें और प्रत्येक व्यक्ति दस-दस घरों में जाएं और भाजपा को वोट देकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहें। साथ ही मतदान के दिन भी उन्हें मतदान केंद्रों तक जाने को प्रोत्साहित किया जाए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!