जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- वे सच्चे अर्थों में 'लोकनायक' थे

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Oct, 2024 09:48 AM

cm yogi paid tribute to jai prakash narayan

Jai Prakash Narayan Jayanti: जय प्रकाश नारायण, जिन्हें पूरे देश में लोकनायक कहा जाता है, आज यानी 11 अक्टूबर को उनकी जयंती है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और बाद की राजनीति के एक ऐसे नायक थे...

Jai Prakash Narayan Jayanti: जय प्रकाश नारायण, जिन्हें पूरे देश में लोकनायक कहा जाता है, आज यानी 11 अक्टूबर को उनकी जयंती है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और बाद की राजनीति के एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने समाज और सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की मिसाल पेश की। उनकी जयंती पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

ये बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ''महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक 'भारत रत्न', 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वे सच्चे अर्थों में 'लोकनायक' थे।

 


केशव प्रसाद मौर्य ने किया नमन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''सच्ची राजनीति, मानवीय प्रसन्नता को बढ़ावा देने में है। स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले प्रगतिशील विचारधारा के प्रतिपादक, कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ 'संपूर्ण क्रांति' का नारा बुलंद करने वाले, भारतीय राजनीति के युगपुरुष भारत रत्न 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।''

 


समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा उनका जीवन
जय प्रकाश नारायण का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रहित, और सामूहिक कल्याण के प्रति समर्पित रहा। 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सिताबदियारा में जन्मे जय प्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के उन चेहरों में से एक हैं, जिनकी विचारधारा ने देश की दिशा और दशा दोनों को बदलने में अहम भूमिका निभाई। जय प्रकाश नारायण का प्रारंभिक जीवन साधारण भारतीय परिवार में बीता। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद, वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने मार्क्सवाद और समाजवाद का गहन अध्ययन किया। अमेरिका में उन्होंने कार्ल मार्क्स और लेनिन के सिद्धांतों से प्रभावित होकर समाजवादी विचारधारा को अपनाया। लेकिन बाद में, जब वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए, तो उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह को अपना आदर्श बना लिया।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!