Edited By Harman Kaur,Updated: 20 May, 2024 01:26 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने चंडीगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.......
चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने चंडीगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ समस्याएं दी और भ्रष्टाचार दिया है। जब कोई संकट आता है तो राहुल गांधी भाग जाते हैं। कोरोना काल में भी राहुल कभी नहीं दिखे, जबकि बीजेपी ने कोरोना काल में सेवा की। मैं खुद गांव-गांव गया।
आज यूपी में मस्जिदों से माइक उतर गए: CM योगी
CM योगी ने आगे कहा कि आएंगे तो मोदी ही। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी जी। देश की सारी जनता पीएम मोदी के साथ है। अबकी बार 400 पार होगा। इसी दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। वो कहते थे कि राम मंदिर नहीं बनेगा। तो क्या इटली में बनेगा राम मंदिर। आज यूपी में मस्जिदों से माइक उतर गए। यूपी में दंगे समाप्त हो गए। सड़को पर नमाज पढ़ना बंद हो गया है।
ये भी पढ़ें.....
- Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी और अमित शाह ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू होने पर मतदाताओं से अपने घर से बाहर निकलकर बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।