'हमने बुलडोजर से माफिया की कमर तोड़ी...', CM योगी बोले- सपा के समय में UP में होते थे दंगे

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 May, 2024 06:17 PM

cm yogi lashed out at sp in dumariyaganj

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने सिद्धार्थनगर में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.....

सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने सिद्धार्थनगर में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया। सपा के समय में यूपी में दंगे होते थे। हमने बुलडोजर से माफिया की कमर तोड़ी। सपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आज यूपी में व्यापारी और बेटियां सुरक्षित हैं।

'हमने होली और दीपावली में भरा हुआ सिलेंडर दिया...'
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी, यह बात सभी को अच्छी तरह से याद है। उन्होंने कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 सालों का इंतजार समाप्त करते हुए प्रभु श्री राम को लाए हैं, अबकी बार 400 पार करके राम विरोधियों को जवाब देना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और केंद्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इस बार सरकार बनने के बाद 70 वर्ष उम्र के ऊपर के व्यक्तियों को प्रतिवर्ष पांच लाख के इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के माध्यम से की जाएगी। उज्जवला गैस कनेक्शन केन्द्र सरकार ने मुफ्त में दिया और हमने होली और दीपावली में भरा हुआ सिलेंडर दिया।

कांग्रेस पर भी जमकर बरसे CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र कहता है कि कांग्रेस सरकार आने पर पिछड़ी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। यह लोग सत्ता में आने पर संपत्ति का सर्वे करवाएंगे और पूर्वजों से विरासत के रूप में आपको मिली संपत्ति पर टैक्स लगाकर आधी संपत्ति ले लेंगे, फिर पाकिस्तान-बांग्लादेशी से आए घुसपैठिये मुसलमानों को दे देंगे। इन्हें लूट मचाने और सेंधमारी की छूट नहीं देना है। यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। स्वतंत्र भारत में कोई भी जजिया कर नहीं देगा। शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा है कि औरंगजेब जैसा कमबख्त पुत्र किसी का न हो। औरंगजेब का जजिया कर हिंदुओं पर लागू होता था। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में घुसी औरंगजेब की आत्मा को बेनकाब करना है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!