CM योगी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जीती तो इस पद पर पहुंचने वाली पहली जनजातीय महिला होंगी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Jun, 2022 12:26 PM

cm yogi congratulates draupadi murmu on her presidential candidacy

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, "झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।" उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, "जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।"

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू का नाम राजद की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया। मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीती तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली जनजातीय महिला होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!