CM योगी ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पं.बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jan, 2022 04:43 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “कथक सम्राट, पद्म विभूषण ...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति !”पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार तड़के अपने घर पर निधन हो गया।