Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Apr, 2025 02:21 AM

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईद के मुबारक मौके पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों मे जमकर बवाल हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षो में जमकर पत्थर चले। इस घटना में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे पास के हीं जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल...
Baghpat News, (विवेक कौशिक): उत्तर प्रदेश के बागपत में ईद के मुबारक मौके पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों मे जमकर बवाल हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षो में जमकर पत्थर चले। इस घटना में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे पास के हीं जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।

बताया जा रहा है की युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है और दोनों पक्ष मुस्लिम है। दरअसल, बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पथराव व लाठी-डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां दोनों पक्ष फिर से पुलिस के सामने ही भिड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुट गईं है।
