ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में विवाद; मारपीट,पथराव और हुई फायरिंग, सफेद कपड़ों पर उछाला कीचड़

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Mar, 2025 02:58 PM

dispute between two parties after eid prayers fighting

ईद उल फित्र: राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में ईद उल फित्र का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की गई...

ईद उल फित्र: राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में ईद उल फित्र का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की गई। मेरठ में भी ईद का त्योहार मनाया गया। लेकिन, यहां पर ईद की नमाज अदा करने के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव व फायरिंग हुई। 

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, आज ईद पर कस्बा सिवालखास में नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोग फातिया पढ़ने के लिए नहर वाले कब्रिस्तान में जमा थे। फातिमा पढ़ने के दौरान दो पक्षों में एक दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बात और बढ़ गई और झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। 

छह लोग घायल
दोनों पक्षों में विवद बढ़ गया और लाठी-डंडे चल गए। इस दाैरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। कई लोगों के सफेद कुर्ते पायजामों पर कीचड़ भी उछाला। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना से माैके पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!