वाहन जांच में पुलिस से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली; साथी बदमाश भी दबोचा गया

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 May, 2026 02:39 PM

cattle smuggler with 25 000 bounty arrested

सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इनामी आरोपी के एक साथी को भी पकड़ लिया गया है। बेहट की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रिया यादव ने...

Saharanpur News : सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इनामी आरोपी के एक साथी को भी पकड़ लिया गया है। बेहट की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रिया यादव ने बताया कि शुक्रवार रात अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान जनता रोड स्थित शाहपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी तभी जनता रोड की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों आरोपी संसारपुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। यादव ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खिडका भटकव्वा निवासी आसिफ के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आसिफ के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। 

दूसरे आरोपी कस्साबान निवासी आदिल के पास से भी अवैध तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आसिफ के खिलाफ गोकशी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं और बेहट थाने में दर्ज गोकशी के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि आदिल के खिलाफ भी जिले के विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!