Hema Malini ने लॉन्च किया 'मेरो मथुरा' ऐप, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, बिजली-पानी से लेकर सफाई तक घर बैठे होगा समाधान

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 May, 2026 05:27 PM

hema malini launched the  mero mathura  app

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा विकसित 'मेरो मथुरा' नामक एक ऐप की शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य...

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा विकसित 'मेरो मथुरा' नामक एक ऐप की शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य अधिकतर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को डिजिटल बनाकर सुविधा बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों को सशक्त बनाना है। 

कार्यक्रम में उपस्थित हेमा मालिनी ने कहा कि इस ऐप के जरिए नागरिक अब विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे, आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकेंगे और बिना कार्यालय गए अपने वैधानिक कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी।" नगर आयुक्त जग प्रवेश ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक सड़क, जल आपूर्ति और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे तथा उनकी स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। 

इसके अलावा नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे तथा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। प्रवेश ने बताया कि ऐप पर अधिकारियों के संपर्क विवरण, सार्वजनिक सुविधाओं के स्थानों की जानकारी और महिलाओं, पुरुषों तथा दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है। बाद में हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा स्थापित 500 सोलर लाइट्स का भी उद्घाटन किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!