पांच हत्याओं का आरोपी मुठभेड़ में ढेर: परिजनों ने ठुकराया शव, इमाम ने कहा- इंसानियत शर्मसार

Edited By Ramkesh,Updated: 05 May, 2026 03:46 PM

accused of five murders killed in encounter family rejects body imam says

जिले में हुए दिल दहला देने वाले पांच हत्याओं के मामले में नया मोड़ उस वक्त सामने आया, जब आरोपी आमिर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके अपने ही उससे किनारा करते नजर आए। परिजनों ने न सिर्फ उसका शव लेने से साफ इंकार कर दिया, बल्कि अंतिम संस्कार करने...

अम्बेडकरनगर: जिले में हुए दिल दहला देने वाले पांच हत्याओं के मामले में नया मोड़ उस वक्त सामने आया, जब आरोपी आमिर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके अपने ही उससे किनारा करते नजर आए। परिजनों ने न सिर्फ उसका शव लेने से साफ इंकार कर दिया, बल्कि अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया।

मुठभेड़ में आमिर ढेर
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके में आमिर ने चार मासूम भाई-बहनों और उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

पोस्टमार्टम के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार 
मुठभेड़ के बाद जब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई और पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की कोशिश की, तो परिवार ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि आरोपी ने इंसानियत को शर्मसार किया है और उनका उससे कोई संबंध नहीं है।

धार्मिक रस्में अदा करने से इमाम ने किया मना 
इतना ही नहीं, इलाके के पेश इमाम ने भी आरोपी के लिए धार्मिक रस्में अदा करने से मना कर दिया। इस कदम को समाज द्वारा अपराध के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार 
आखिरकार, देर शाम पुलिस ने ही आरोपी के शव का अंतिम संस्कार कराया। इस पूरी घटना ने जहां एक ओर अपराध की भयावहता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर यह भी दिखाया कि ऐसे जघन्य अपराध के बाद अपराधी से उसके अपने और समाज दोनों ही दूरी बना लेते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और इस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!