युवाओं को योगी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 71 हजार पदों पर करेगी भर्तियां, जानें कब से होगा आवेदन

Edited By Harman Kaur,Updated: 30 Oct, 2022 02:05 PM

bumper recruitment will be out in up by december 2023

लखनऊः यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 तक सरकारी विभागों में भर्तियों का लक्ष्य तय कर दिया है। आयोगों और भर्ती बोर्डों द्वारा इस अवधि में 71623 पदों पर भर्तियां की जाएंगी...

लखनऊः यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 तक सरकारी विभागों में भर्तियों का लक्ष्य तय कर दिया है। आयोगों और भर्ती बोर्डों द्वारा इस अवधि में 71623 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, सबसे अधिक भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा की जाएंगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री को भेज दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश दिया था। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर विभागों से कहा था कि जो भी प्रस्ताव भेजे जाएं, उसकी जानकारी उसे अनिवार्य रूप से दी जाए। जिससे यह पता चल सके कि कहां कितनी भर्तियां होने वाली हैं। विभागों ने इसकी पूरी जानकारी दे दी है। इसके आधार पर कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी।वहीं, सबसे अधिक 41028 भर्तियां यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा की जाएंगी।

जानें किस विभाग में कितनी होगी वैकेंसियां
बता दें कि दिसंबर 2023 तक लगभग 71623 पदों पर भर्ती की जाएंगी। जिसमें लोक सेवा आयोग (4527), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (20060), उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (958), माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (4795), पावर कारपोरेशन, विद्युत सेवा आयोग  (255), पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (41028) इन सभी विभागों में भर्ती की जाएगी। जिसके लिए सीएम द्वारा निर्देश दे दिए गए है। वहीं, दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी।

वहीं, आयोग व चयन बोर्ड इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेंगा और चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने दिनों में भर्तियां पूरी हो जाएंगी। दरअसल होता यह है कि भर्तियों के लिए परीक्षा होने के बाद भी चयन परिणाम आने में महीनों लग जाते हैं और अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। इसलिए जितनी भी भर्तियों के लिए विज्ञापन आएगा, उसमें यह साफ रहेगा कि कितने महीनों में यह प्रक्रिया पूरी जाएगी। साथ ही आयोग और चयन बोर्डों को रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर अनिवार्य रूप से जारी करना होगा। इसमें बताना होगा कि किस श्रेणी के पदों के लिए कब विज्ञापन आएगा व उसकी परीक्षा कब होगी और परिणाम कब जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!