सरकारी जमीन पर बने अवैध इमामबाड़े और ईदगाह पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Apr, 2026 03:22 PM

bulldozers were used to demolish illegal imambaras and eidgahs built on governme

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने बिछौली गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर कथित रूप से बने इमामबाड़े और ईदगाह को ढहा दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। संभल की उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि राजस्व विभाग द्वारा...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने बिछौली गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर कथित रूप से बने इमामबाड़े और ईदगाह को ढहा दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। संभल की उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि राजस्व विभाग द्वारा की गई अतिक्रमण हटाओ की इस कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1240 और 1242 में जमीन के दो टुकड़ों पर अवैध रूप से इमामबाड़ा और ईदगाह बनाई गई थी, जिसकी शिकायत पर तहसीलदार की अदालत ने सुनवाई करते हुए बेदखली के आदेश जारी किए थे। पटेल ने बताया, "राजस्व और पुलिस टीमों ने तहसीलदार अदालत के आदेशों का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कड़ी सुरक्षा के बीच चलाया गया और इस दौरान स्थिति नियंत्रण में रही। संभल हाल के महीनों में कथित अतिक्रमण और जमीन के उपयोग तथा धार्मिक ढांचों से जुड़े विवादों पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहा है। कोट गरवी इलाके में शाही जामा मस्जिद के अदालत के निर्देश पर नवंबर 2024 में हुए सर्वेक्षण के दौरान घटित हिंसा की घटना के बाद से अधिकारियों ने पूरे जिले में प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!