BSP के मंडल प्रभारी अपने समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Jan, 2020 06:23 PM

bsp s mandal incharge supporters join congress

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मंडल प्रभारी मनोज कुमार ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में बसपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मनोज कुमार बलिया में बसपा...

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मंडल प्रभारी मनोज कुमार ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में बसपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मनोज कुमार बलिया में बसपा मण्डल प्रभारी के अलावा मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज कुमार के नेतृत्व में बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता हासिल की है वहीं इसी क्रम में जनता दल(यू) छोड़कर कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुये हैं।

इस मौके पर लल्लू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा ‘‘ आप लोगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!