फेडरेशन का चुनाव न होने पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, धरना दे रहे खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Aug, 2023 05:49 PM

brijbhushan singh s big statement on non election of the

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव बार-बार दांव पेंच के चलते टल जाने के सवाल पर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि इसमें फेडरेशन को कोई फैसला नहीं देना है। चुनाव कमेटी की देखरेख में हो रहा है। यहां...

गोंडा: भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव बार-बार दांव पेंच के चलते टल जाने के सवाल पर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि इसमें फेडरेशन को कोई फैसला नहीं देना है। चुनाव कमेटी की देखरेख में हो रहा है। यहां तक की 12 तारीख को चुनाव होना था 11 तारीख को स्टे आ गया। इससे पहले असम से स्टे आ गया। अब सुप्रीम कोर्ट मामला गया है। जो निर्णय देगा सबको मानना पड़ेगा। फेडरेशन का चुनाव न होने के सवाल पर कहा कि इसके लिए साफ तौर पर बिनेश फोगाट बजरंग पूनिया और साक्षी जिम्मेदार है। और सब बच्चे तो वापस चले गए। 

उन्होंने कहा कि मैं फिर कहता हूं। आज हरियाणा में चुनाव कर लीजिए। देखिए किसका समर्थन है। हमारा समर्थन है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में बहुत पहले से बहुत कुछ शुरू हो चुका है। लेकिन उसकी सफलता आप मिल रही है। इसमें कहीं ना कहीं पीएम मोदी का योगदान है। राहुल गांधी कुछ सोच समझ कर नहीं बोलते हैं। चंद्रयान पर भारत के सफलता की खुशी पूरा देश मना रहा है। कल पाकिस्तान में एक डिबेट चल रहा था। जिसमें वहां के लोग भारत की सफलता के लिए यहां के वैज्ञानिकों और मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।

राहुल गांधी के उसे बयान पर पलटवार करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत की जमीन सबसे ज्यादा चीन ने कब्जा कर ली है। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत की जमीन पंडित जवाहरलाल नेहरू के जमाने में चीन ने सबसे ज्यादा कब्जा किया था। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम वंशवादी दल के बीच में होगा।

फेडरेशन के चुनाव को लेकर ममता बनर्जी के आरोपों पर कहा कि ममता बनर्जी को तथ्य नहीं मालूम है। मैं जनवरी महीने से ही फेडरेशन से अलग हूं। मैं ना प्रत्याशी हूं। ना मेरे परिवार का कोई प्रत्याशी है। यहां तक कि मैं वोटर भी नहीं हूं। तो इसमें मेरा क्या रोल है। वह देश के हर आदमी को कहते हैं कि यह बृजभूषण सिंह का आदमी है। इसको कौन रोक पाएगा। उन्होंने मीडिया से सवाल किया कि मीडिया बताएं कि हम कैसे जिम्मेदार हैं। अगर उनकी मांग है कि हम भारत की नागरिकता छोड़ दें। या तो नहीं संभव है। वह लोग कौन होते हैं। यह तय करने वाले कि अध्यक्ष कौन बनेगा। यह तो देश की फेडरेशन तय करेगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा। उन लोगों का एक प्रत्याशी आया है। एक बनारस का है। दोनों के बीच मुकाबला होना है। इसके जिम्मेदार धरना देने वाले खिलाड़ी हैं। जिन्होंने कुश्ती और देश के साथ मजाक किया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!