आगरा की बहादुर बेटी: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, जान पर खेलकर मोहिनी ने बचाई 4 जिन्दगी!

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Sep, 2024 11:27 PM

brave daughter of agra accident happened during ganesh idol immersion

उत्तर प्रदेश में आगरा के बाह तहसील क्षेत्र में बटेश्वर में यमुना नदी के रानीघाट पर मंगलवार की शाम प्रतिमा विसर्जन करते समय डूबने लगे चार युवकों को घाट पर पूजा सामग्री बेचने वाली लड़की ने बचा लिया। युवती के साहस से चारों की जान बच गई। बटेश्वर मंदिर...

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के बाह तहसील क्षेत्र में बटेश्वर में यमुना नदी के रानीघाट पर मंगलवार की शाम प्रतिमा विसर्जन करते समय डूबने लगे चार युवकों को घाट पर पूजा सामग्री बेचने वाली लड़की ने बचा लिया। युवती के साहस से चारों की जान बच गई। बटेश्वर मंदिर कमेटी ने युवती को पुरस्कृत किया।
PunjabKesari
बता दें कि घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। लोगों ने नदी में डूबते युवकों को देखा तो चीख पुकार मचाई। इस पर घाट पर पूजा सामग्री बेचने वाली 18 वर्षीया युवती मोहिनी गोस्वामी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद गई। उसने डूब रहे चारों युवकों को बाहर निकाला। चार युवकों में से दो के नाम आकाश और हिमालय निवासी फिरोजाबाद बताए गए हैं। चारों युवक तुरंत ही वहां से चले गए। चारों युवकों की जान बचाने वाली मोहिनी गोस्वामी को मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, नत्थीलाल गोस्वामी, पुजारी राकेश वाजपेयी ने पुरस्कृत किया। मोहिनी की सराहना पर मां अनीता बोली कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
PunjabKesari
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मोहन की पत्नी अनीता अपने मायके बटेश्वर के यमुना घाट पर पुष्प, बेलपत्र आदि पूजा सामग्री बेचती है। उसकी 18 साल की बेटी मोहिनी अपनी मां का हाथ बंटाती है। मोहनी का कहना है कि वह बचपन से ही यमुना नदी में अभ्यास करके तैराकी में माहिर हुई।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!