फर्रुखाबाद : दोनों युवतियों ने किया था आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा...पेड़ से लटकी मिली था लाशें

Edited By Imran,Updated: 27 Aug, 2024 07:41 PM

both the girls had committed suicide in farrukhabad

जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। डॉक्टर विकास पटेल एवं डॉक्टर मानसिंह के पैनल ने लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया।

फर्रुखाबाद ( दिलीप कुमार ): जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। डॉक्टर विकास पटेल एवं डॉक्टर मानसिंह के पैनल ने लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम में निष्कर्ष निकला कि लड़कियों ने फांसी लगाई थी उनके शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई। दोनों सहेलियों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। वहीं सपा इस मामले में राजनीति रोटियां सेकने में लगा गयी है। सपा नेता नवल किशोर शाक्य दोनों सहेलियों की फांसी लगा हुई मौत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर राजनीति रोटी सेकने लगे। 

इस मामले में कानपुर रेंज के डीआईजी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने डीआईजी को घटना के बारे में व्यापक जानकारी दी। एसपी ने शव के पोस्टमार्टम के बाद मीडिया को बताया कि पुलिस की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैच हो गई है। लड़कियों ने सुसाइड किया है उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने वीडियो ग्राफी के दौरान डॉक्टर के फाइनल ने पोस्टमार्टम कराये हैं। उन्होंने मीडिया को कि बताया लड़कियों की मौत फांसी लगाने से हुई है। उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। दुष्कर्म की संभावना को देखते हुए स्लाइड बनाई गई है जिनको जांच के लिए भेजा गया है। लड़कियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद कायमगंज पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुट गई है की लड़कियों ने किस कारण आत्महत्या की है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम भगौतीपुर निवासी दोनों लड़कियां अड़ोस पड़ोस में ही रहती थी गहरी दोस्ती होने के कारण दोनों लड़कियां अक्सर साथ में रहती थी। रात में दोनों लड़कियां जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गई थी और वापस घर गई थी जब पुलिस ने लड़कियों के बारे में पूछताछ की तो परिवार की महिलाओं ने बताया की जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के बाद लड़कियां घर पर नहीं आई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!