यूपी विधानसभा के फोटो सेशन में दोनों डिप्टी CM गायब, तंज कसते हुए अखिलेश बोले- क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गए?

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Mar, 2023 11:29 AM

both the deputy cms disappeared in the photo session of the

यूपी विधानसभा के बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायकों ने फोटो खिंचवाई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम नदारद रहे। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोर...

लखनऊ: यूपी विधानसभा के बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायकों ने फोटो खिंचवाई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम नदारद रहे। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई सदन-विधायकों की तस्वीर अधूरी है। हमारी माँग है कि सरकार की तरफ़ से उनकी अनुपस्थिति का ये स्पष्टीकरण आए कि क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गये? क्या उपमुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व है या नहीं? क्या उनकी गिनती होती भी है या नहीं?

 

बता दें कि विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश 690242.43 करोड़ रुपये के आम बजट को विधानमंडल के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके साथ ही विधानमंडल की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों के साथ विधानसभा के मुख्य द्वार पर समूह फोटो भी करवाया। इस दौरान स्पीकर सतीश महाना के दाएं और बाएं अखिलेश और सीएम योगी बैठे।

PunjabKesari

11 दिन चला बजट सत्र, सिर्फ 36 मिनट स्थगित रही कार्यवाही
20 फरवरी को शुरू विधानसभा की कार्यवाही कुल 11 दिन चली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 18वीं विधानसभा का यह चौथा सत्र था। इसमें कुल 83.38 घंटे सदन की कार्यवाही चली। जिसमें सिर्फ 36 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!