Etawah News: रोजगार के सवाल पर BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को आया गुस्सा, डिंपल यादव को सुनाई खरी-खोटी

Edited By Imran,Updated: 11 May, 2024 02:52 PM

bjp mp got angry on the question of employment

यूपी के इटावा में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया ने सपा के नेताओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है और डिंपल यादव से खुद सवाल पूछ लिया।

इटावा ( अरवीन ): यूपी के इटावा में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया ने सपा के नेताओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है और डिंपल यादव से खुद सवाल पूछ लिया।

इटावा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है जिसको लेकर सपा और बीजेपी प्रत्याशी लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और पार्टी के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं।  भाजपा सांसद और प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया ने जनता से बातचीत करते हुए कहा है कि व्यापारी वर्ग हमारे साथ में है। व्यापारियों ने कहा है कि हम आपका साथ देंगे। व्यापारी नहीं चाहता है कि फिर से एक गुंडाराज कायम हो। जैसा पिछली सरकारों में हुआ करता था। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दौहरे को कम से कम 3 लाख वोटों से हराने का काम करेंगे।

रोजगार के नाम पर भड़के सांसद
राम शंकर कठेरिया मीडिया से बात कर रहे थे तभी अचानक से एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि डिंपल यादव ने कहा था कि भाजपा ने इटावा के लोगों को रोजगार देने का काम नहीं किया है। इस बात पर सांसद रामशंकर कठेरिया को अचानक से गुस्सा आ गया और उन्होंने डिंपल यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तुम मर गई थी क्या? तुम्हारे डोकर मर गई थी क्या? तुम्हारे पति कहां गए थे। तुम लोग 4 साल तक मुख्यमंत्री रहे तुम लोगों ने कौन सा रोजगार दिया। तुम लोगों को शर्म नहीं आती है ऐसी बातें करने में। तुम लोग मुख्यमंत्री रहे तुम लोग खुद रोजगार पैदा नहीं कर पाए हमसे सवाल पूछ रहे हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!