भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान नेताओं में चले लाठी-डंडे, मची भगदड़

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Oct, 2019 06:42 PM

bjp leaders during bjp mandal president election

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पतारा मंडल अध्यक्ष पद को लेकल दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों नोताओं और समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हंगामा को देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को मशक्कत के बाद काबू में किया...

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पतारा मंडल अध्यक्ष पद को लेकल दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों नोताओं और समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हंगामा को देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को मशक्कत के बाद काबू में किया।

बता दें कि कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पतारा में रविवार को मंडल चुनाव था, गांव के ही सदर बाजार में चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह धनगर और सहायक चुनाव अधिकारी छविराम चौहान ने वहां मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी शुरू की। पार्टी नेताओं की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। इसी दौरान दोनों गुटों में विवाद हो शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटा आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया।

इस बारे में इंस्पेक्टर रिषी कुमार ने बताया कि भाजपा की चुनाव प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!