यूपी में 16 मार्च को BJP जिलाध्यक्ष की जारी होगी लिस्ट,  दलित और महिलाओं की संख्या पर पार्टी का फोकस

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Mar, 2025 01:14 PM

bjp district president list will be released on march 16 in up party

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए 16 मार्च तक नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर देगी। क्योंकि पार्टी होली के बाद उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह से मजबूत कर एक फिर विरोधियों के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए 16 मार्च तक नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर देगी। क्योंकि पार्टी होली के बाद उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह से मजबूत कर एक फिर विरोधियों के मंसूबों को फेल कर सत्ता में हैट्रिक लगाना चाहएगी। इसी कड़ी में 16 मार्च को अध्यक्षों की लिस्ट जारी करेगी। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में बुधवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक कर इसका निर्णय लिया। जिलाध्यक्षों का ऐलान एक बैठक के जरिए किया जाएगा। इसमें जिला, क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पहले चरण में 75 से 80 जिलाध्यक्षों की घोषित की जाएगी। संबंधित सूची केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो इसके लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और मंत्री अपने आवंटित जिलों में 15 की रात या फिर 16 की सुबह पहुंचेंगे। जिलाध्यक्षों का ऐलान एक बैठक में किया जाएगा, इसमें जिला, क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अभी करीब 85 से 87 के बीच जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। बीजेपी ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को भागीदारी देने के लिए नियमों को भी थोड़ा शिथिल भी किया है। इस लिस्ट में माना जा रहा है कि कई चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। बुधवार शाम आयोजित बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अलावा प्रदेश के सह चुनाव प्रेक्षक संजय भाटिया और संजीव चौरसिया शामिल रहे।

गौरतलब है कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट 30 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी है। इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं की लोगों में आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरण ठीक से नहीं बैठ रहा है। जिससे कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन नई लिस्ट में दलितों और महिलाओं की हिस्सेदारी पर सहमति बन गई है। जल्द ही नाम का ऐलान होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!