Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Mar, 2025 03:05 AM

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में अजीबोगरीब बवाल हो गया जहां नमाजियों की चप्पलें फेंकने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को इधर-उधर कर...
Bareilly News, (मो. जावेद): बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में अजीबोगरीब बवाल हो गया जहां नमाजियों की चप्पलें फेंकने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को इधर-उधर कर मामला शांत किया। पुलिस ने एक ही समुदाय के 26 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

भोजीपुरा के अंबरपुर गांव में एक ही सुमदाय के दो पक्ष हैं। उनमें एक आमीन खां और दूसरा बिलाल खां पक्ष है। बताते हैं कि बिलाल खां पक्ष के कुछ लोगों ने नमाजियों पर पानी फेंक दिया था। इसी बात से रंजिश मानते हुए आमीन खां पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को नमाज के दौरान बिलाल खां पक्ष के लोगों की चप्पलें फेंक दीं। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के रेहान, साबिर, इकबाल और आहिल गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत किया। इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

बिलाल खां ने पुलिस को तहरीर देकर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आमीन खां की ओर से बिलाल खां समेत 12 लोगों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते ही साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो देखकर घटना में शामिल अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है।