अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों का बड़ा खुलासा; नौकर के नाम पर कराते थे जबरन रजिस्ट्री; 4 करीबियों पर FIR दर्ज

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Apr, 2024 12:56 PM

big revelation of atiq ahmed s benami properties

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद उनकी कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो रहा है। अतीक अहमद की अवैध संपत्तियां लगातार मिल रही हैं। इसका खुलासा माफिया के गुर्गो के नौकर ने किया है। उसने अतीक अहमद...

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद उनकी कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो रहा है। अतीक अहमद की अवैध संपत्तियां लगातार मिल रही हैं। इसका खुलासा माफिया के गुर्गो के नौकर ने किया है। उसने अतीक अहमद और भाई अशरफ के 4 करीबियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के नवाब गंज के रहने वाला श्याम सरोज अब पुलिस के सामने आया है। उसने अतरसुइया थाना पुलिस से शिकायत की है। श्याम सरोज का आरोप है कि अतीक के गुर्गे उसे एक होटल में अपहरण करके ले गए और उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके दबाव बना कर कई ज़मीनों की उसके नाम पर रजिस्ट्री करा दी। पीड़ित श्याम सरोज की तहरीर पर अतीक के चार करीबियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

PunjabKesari
पुलिस ने अतीक के करीबियों पर किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जावेद खान, कामरान अहमद, फराज अहमद खान, शुक्ला व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक,  वह 15 साल से जावेद खान, कामरान अहमद खान, फराज अहमद खान के घर रहकर सफाई का काम करता था। आरोपियों ने शुक्ला जी नाम के माफिया अतीक अहमद और अशरफ के करीबी से उसे मिलवाया था। शुक्ला के जरिए इन लोगों ने माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति जिले में विभिन्न जगहों पर उसके नाम रजिस्ट्री करा दी। इस दौरान उसे अतरसुइया के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था।

आरोपी बेनामी संपत्ति की कराते थे जबरन रजिस्ट्री
पीड़ित ने बताया कि उसे अपहरण कर गाड़ी में ले जाते थे और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कर बेनामी संपत्ति की जबरन रजिस्ट्री कराते थे। रजिस्ट्री के बाद उसे कमरे में बंद कर देते थे। फिर कभी-कभी बैंक ले जाते और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराते थे। उसने बताया कि वह उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक के कागजात अपने कब्जे में रखते थे। अतीक अशरफ की मौत के बाद जावेद खान, कामरान, फराज व कुछ अज्ञात व्यक्ति उसे होटल के कमरे में ले गए। उसके साथ मारपीट की गई, गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उस पर अतीक अहमद और अशरफ की बेनामी संपत्ति बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। श्याम सरोज ने बताया है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और जावेद खान की पत्नी रेहाना की अच्छी दोस्ती है। सभी आरोपियों का माफिया अतीक अहमद के परिवार से करीबी संबंध है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों से उसे जान का भी खतरा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!