भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द लेंगे सात फेरे, जानिए कौन होने वाली है उनकी मंगेतर

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jan, 2025 07:42 PM

indian batsman rinku singh will soon take seven vows

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनकी शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ होने वाली है। रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव में जीतकर...

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनकी शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ होने वाली है। रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

 हालांकि प्रिया के पिता एवं सपा विधायक तूफानी सरोज ने वायरल क्लिप्स को भ्रामक बताया है इस बारे में जौनपुर जिले में केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक एवं पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि रिंकू सिंह से उनकी पुत्री प्रिया सरोज से शादी की बातचीत चल रही है मगर अभी सगाई नहीं हुई है। तूफानी सरोज ने ने बताया अभी शादी की बातचीत चल रही है, सगाई नहीं हुई है।'

गौरतलब है कि प्रिया सरोज सिफर् 25 साल की उम्र में सांसद बनी हैं और उनकी गिनती देश के युवा सांसदों में की जाती है। वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती है। उन्होने भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को 2024 के लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी सैदपुर से दो बार और मछलीशहर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

 रिंकू सिंह भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कमाल रहा है। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए दो वनडे मुकाबले भी खेले हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया था। रिंकू सिंह को इस सीजन के लिए 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!