भदोही: चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Jan, 2022 06:09 PM

bhadohi village head murdered with sharp weapon due

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना...

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना बीती रात में तब हुई जब ग्राम प्रधान साइकिल से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते मे पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी द्वारा बराबर मारने की धमकी दी जा रही थी और इसी के तहत हत्या की गई है। 

घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के बहपुरा की है, जहां मंगलवार की रात शेरपुर बहपुरा के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद (50) का रास्ते पर खून से लथपथ शव मिला। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से ग्रामप्रधान के सिर और गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों ने बताया कि वो साइकिल से घर आ रहे थे। इसी बीच उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोग बहुत आक्रोशित थे।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घटना से जुड़ी जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के आवरण के लिए जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं अखिल भारतीय प्रधान संघ ने जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!