रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं: सीएम योगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Mar, 2025 09:25 AM

best wishes to all of you on the holy festival of colors

Holi 2025: आज देशभर में रंग, उमंग और तरंग का त्योहार होली बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सब लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मना रहे है...

Holi 2025: आज देशभर में रंग, उमंग और तरंग का त्योहार होली बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सब लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मना रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी के साथ-साथ बसपा प्रमुख मायावती, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत दूसरे नेताओं ने भी होली की बधाई दी है।

 

सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।


 

केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण 'होली महापर्व' की मंगलमय शुभकामनाएं! इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।


 

मायावती ने दी होली की शुभकामनाएं
बसपा प्रमुख मायावती ने होली के त्योहार पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शान्ति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!