12 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
दलितों के बाल काटने से सलमानी समुदाय के नाईयों ने किया इनकार, पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार
Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Jul, 2019 02:50 PM
मनुष्य भले ही चांद पर पहुंच गया हो लेकिन लोग अभी भी छुआछूत की बीमार मानसिकता को छोडऩे के लिए तैयार नहीं हैं। छुआछूत का ताजा मामला मुरादाबाद के थाना भोजपुर इलाके का है।
मुरादाबाद: मनुष्य भले ही चांद पर पहुंच गया हो लेकिन लोग अभी भी छुआछूत की बीमार मानसिकता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। छुआछूत का ताजा मामला मुरादाबाद के थाना भोजपुर इलाके का है। जहां सलमानी नाई समाज के लाेग अपनी दुकानों में दलित (बाल्मीकि) समाज के लोगों का बाल काटने और शेव बनाने को तैयार नहीं हैं। दलितों ने ये शिकायत मुरादाबाद के एसएसपी से की तो उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बना दी। साथ ही कहा कि अगर आरोप सही हैं तो कार्यवाही होगी। मामला मुरादाबाद के थाना भोजपुर के पीपलसाना का है। यहां के दलित (बाल्मीकि) एसएसपी मुरादाबाद के पास शिकायत लेकर पहुंचे की भेदभाव के चलते उनके गांव की नाई की दुकानों पर उनके बाल नहीं काटे जाते। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने डीएम से वार्ता कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। दलितों द्वारा पुलिस में की गयी शिकायत के बाद सभी सलमानी नाई की दुकानें बंद कर दी गईं। नाईयों के मुताबिक हम किसी भी कीमत पर इन लोगों के बाल नहीं काटेंगे क्योंकि हमारे सामने कभी इनके बाल गांव की दुकानों पर कटते नहीं देखे। यदि हमने इनके बाल काटे तो हमारी बिरादरी के लोग ही हमारी दुकान पर नहीं आएंगे। इसके अलावा कुछ लोग आक्रामक तेवर में भी दिखे और गलत शब्द भी प्रयोग किये गए। दलित जहां से बाल कटाते आये हैं वहीं से कटवाएं: नाई समाज पीपालसाना इलाके के नाई (सकलैनी) समाज के अलावा अन्य मुस्लिम लोग भी दलितों के बाल काटे जाने का विरोध करते दिखाई दिए। दुकानों के बन्द का समर्थन करते हुए ये लोग कह रहे हैं कि दलित लोग अब तक जहां से बाल कटाते आये हैं वहीं से कटवाएं। सभी मुस्लिम अपनी अपनी बातें कहते हुए नाई समाज का ही समर्थन करते दिख रहे थे। नया काम नहीं होना चाहिए: प्रधान पति गांव की प्रधान मुस्लिम हैं। उनके पति प्रतिनिधि गुलाम गॉस का कहना है कि हमारे यहां का माहौल बहुत बढिय़ा है लेकिन नया काम नहीं होना चाहिए। जैसा पहले से होता रहा है वैसे ही होना चाहिए। किसी भी हालत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा जबकि कुछ लोग ऐसा ही चाहते हैं। और लोगों की तरह हमारे भी बाल कटने चाहिए: दलित युवक दूसरी ओर उसी गांव में कुछ ही दूरी पर रह रहे दलित (बाल्मीकि) समाज के बुजुर्ग कल्लन का कहना था कि हमारी तो कट गई लेकिन अब छुआछूत खत्म होनी चाहिए और गांव की दुकानों पर ही और लोगों की तरह हमारे भी बाल कटने चाहिए। हमारे बच्चों की शादी नहीं हो पा रही है। रिश्तेदारी में बात खराब हो गयी है। हमारे बच्चों के नाम पूछकर बिना बाल काटे दुकान से वापस भेज दिया जाता है। दलितों का कहना है कि बच्चे पढ़ लिख गए हैं, जमाना बदल गया है, लिहाजा इस पुरानी छुआछूत की बीमारी से बाहर निकल कर जीवन जीना चाहिए। गांव में किसी तरह का कोई भेदभाव नही है, सब प्रेम से रहते हैं। इसी बात को लेकर हम बिरादरी के लोग पुलिस अशिकारी से मिले थे उन्होंने हमें पूरा आश्वासन भी दिया है। छुआछूत का ये मामला भले ही पुलिस के पास पहुंच गया है लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। अब पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम क्या रिपोर्ट देती है और क्या कार्रवाई करती है बाद में पता चलेगा। ये खबर उन लोगों के भी मुंह पर तमाचा है जो कहते हैं कि जाति खत्म हो चुकी है।
मुरादाबाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी; जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई थी...
खाना खाया... बिल मांगा तो चाकुओं से गोदा! दलित ढाबा मालिक पर बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार, जातिसूचक...
UP में बिहार के मजदूर को मिली तालिबानी सजा, काम से किया इनकार तो बरसी लाठियां, मौके का Video हो रहा...
पूर्व MLA के बेटे ने कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारकर खुद को भी उड़ाया, कोर्ट केस और तनाव में थे...
'बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं...' आरोपी उमर का मकान जमींदोज, प्रशासन ने पीड़ित बच्ची को लिया...
UP के संत कबीर नगर में बड़ी वारदात... मामूली विवाद में रेत दिया दलित युवक का गला, निर्मम हत्याकांड...
नोएडा में खौफनाक वारदात: सिरफिरे ने बच्चों सहित 3 लोगों को मारा चाकू, फिर खुद का भी गला काटा, इलाके...
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: सोते हुए पिता पर कुल्हाड़ी से किए 8 वार, गर्दन काटकर कर दी निर्मम ह/त्या
कसाई बना पिता: मामूली विवाद में 19 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, बचाने आई पत्नी पर भी किया...
फेमस YouTuber की बेरहमी से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग खंजर से काट डाला, घर में घुसकर वारदात को...
USD $
29/06/2026 00:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में चल रहा तनाव आज कम होता हुआ नज़र आएगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी करने से बचें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य में लाभ दिला सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes