Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 May, 2024 11:56 PM
![bahraich news objectionable post on social media against akhilesh yadav](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_4image_06_53_423258417akhileshyadav-ll.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरूद्ध जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज कराया है।
Bahraich News: पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरूद्ध जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज कराया है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/23_56_005465957owaisi1.jpg)
बता दें कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला। जिसमें सपा मुखिया और पूर्व अखिलेश यादव के मौत की झूठी अफवाह फैला दी। जिसमें युवक ने लिखा है कि अखिलेश यादव अब नहीं रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कल रात 12 बजे निधन की फोटो पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है और जांच उप निरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।