UP में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए: प्रियंका

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Apr, 2021 04:26 PM

arrangement for hospitalization of patients should be made easy in up priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लेने का नियम खत्म किया जाए।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लेने का नियम खत्म किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कई जगहों से सूचना आ रही है कि कई गंभीर मरीजों को सीएमओ के पत्र के बिना भर्ती नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्री सीएमओ के पत्र के इंतजार में लोगों की जानें जा रही हैं।'' कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया यह नियम बंद कराएं, लोगों की जान बचाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि गंभीर मरीजों का अस्पताल में भर्ती कराया जाना आसान हो सके।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!