Edited By Ramkesh,Updated: 02 Aug, 2022 05:57 PM

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जब तक लोगों कुछ समझ पाते तब तक मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी घटना...
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जब तक लोगों कुछ समझ पाते तब तक मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी घटना को अंजाम कर मौके से फरार होने की फिराक में था। लेकिन गांव वालों की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मामला अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई का है। जहां मामूली विवाद के चलते रोहित नामक बेटे ने अपनी 50 वर्षीय मां के सिर पर ईट मार के मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा कि आरोपी रोहित का अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो गुसाए रोहित ने ईट उठा कर अपनी मां के सिर पर मार दी और तब तक मारता रहा जब उसकी मौत नहीं हो गई।
आरोपी के पिता ने बताया कि रोहित को उनकी पत्नी ने अपने देवर से गोद लिया था कि वो उनके बुढ़ापे का सहारा बने गा। उसकी इस हरकत ने उन्हें झिनझौड के रख दिया है। उन्होंने बताया कि रोहित नशे का भी आदी है जिसकी वजह से घर में लड़ाई होती रहती है।