कोरोना संकट के बीच डॉक्टर कफील खान ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- मुझे दें देश सेवा का मौका

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 20 Apr, 2021 12:17 PM

amidst corona crisis dr kafeel khan wrote a letter to cm yogi

उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच

लखनऊः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच डॉक्टर कफ़ील खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अपने निलंबन को समाप्त करने का निवेदन किया है।

बता दें कि डॉक्टर कफील ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे भारत मे त्राहि-त्राहि मचा रही है। इस महामारी में आप मुझे देश की सेवा करने का अवसर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे महामारी के रोकथाम के बाद आप मुझे पुनः निलम्बित कर दें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!