यूपी से हथियार खरीदेगा अमेरिका, 10 हजार रिवॉल्वर का दिया ऑर्डर...भारत में किया गया है बैन

Edited By Imran,Updated: 22 Oct, 2024 12:38 PM

america will buy weapons from up

भारत को रूस और अमेरिका से हथियार खरीदने की खबर आपने बहुत सुना होगा लेकिन अब अमेरिका हथियार खरीदेगा वो भी उत्तर प्रदेश से। जी हां यूपी अमेरिका को हथियारों की सप्लाई करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है।

लखनऊ: भारत को रूस और अमेरिका से हथियार खरीदने की खबर आपने बहुत सुना होगा लेकिन अब अमेरिका हथियार खरीदेगा वो भी उत्तर प्रदेश से। जी हां यूपी अमेरिका को हथियारों की सप्लाई करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। यहां 100 साल बाद फिर वेब्ले-455 का निर्माण होगा। इसके लिए भारत में वेब्ले बनाने के लिए स्याल मैन्यूफैक्चरर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया गया है। पहले इसका निर्माण ब्रिटेन में किया जाता था। यह हथियार एंटीक रिवॉल्वर की कैटेगरी में आता है। पिछले दिनों ही अमेरिका ने इसके 10 हजार पीक का ऑर्डर दिया था।

भारत में बैन है यह हथियार
उत्तर प्रदेश में बनाई जाने वाली वेब्ले रिवॉल्वर 100 साल से भी अधिक पुरानी है। जब भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी आई तो वह इसे यूरोप से अपने साथ यहां ले आई। इस रिवॉल्वर को भारत में बैन कर दिया गया है। वेब्ले स्काट इंडिया के निदेशक मनिंदर स्याल ने बताया कि भारत में 455 बोर की रिवाल्वर प्रतिबंधित है लेकिन अमेरिका में वेब्ले-455 की भारी मांग है। इसे देखते हुए यूपी में पहली बार अमेरिका को करीब 10 हजार वेब्ले-455 का निर्यात किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए लाइसेंस जल्द जारी हो जाएगा।

जानिए इस रिवॉल्वर की खासियत
भारत में जब इस रिवॉल्वर का निर्माण शुरू किया गया तो 1924 तक इसके 1.25 लाख से अधिक पीस बनाए गए। इसका इस्तेमाल 1963 तक जारी रहा। 1.1 किलो की इस रिवॉल्वर की लंबाई 11.25 इंच है। इसके बैरल की लंबाई 6 इंच होती है। इससे एक मिनट में 20 से 30 राउंड फायर किए जा सकते हैं। इसकी इफेक्टिव रेंज 46 मीटर बताई जाती है। इस रिवॉल्वर का इस्तेमाल प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में हो चुका है। इसके अलावा वियतनाम, कोरिया, इंडोनेशिया से लेकर भारत-चीन युद्ध में भी इसका इस्तेमाल हो चुका है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!