UP Top 10 News: 25 -25 लाख के निजी मुचलके पर अमरमणि त्रिपाठी रिहा... कांग्रेस बोलीं- महिलाओं की हत्या में शामिल लोगों की रिहाई ठीक नहीं

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Aug, 2023 06:07 AM

amarmani tripathi released on a personal bond of 25 25 lakhs

UP Top 10 News उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में  25-25 लाख के निजी मुचलके और 25-25 लाख के दो जमानतदार पर अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को जेल से...

लखनऊ/गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में  25-25 लाख के निजी मुचलके और 25-25 लाख के दो जमानतदार पर अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को जेल से रिहा कर दिया गया। गोरखपुर जिला मजिस्ट्रेट ने रिहाई का आदेश जारी किया है। इसे लेकर गोरखपुर के जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार राय ने अध्यक्ष का पद संभालने के बाद आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। राय ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर  निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  कि बीजेपी सिर्फ बेटी बचाओ का सिर्फ नारे देती हैं। जब कि हकीकत है कि जो भी गुनहगार है बीजेपी की सफ़ाई मशीन से साफ़ हो रहे हैं।

1-Crime News: पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार 
मेरठ: जिले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र अनीस उर्फ गोला बताया है, जबकि गिरफ्तार किये गये दो अन्य बदमाशों के नाम इरशाद व रहीमुद्दीन उर्फ टोपी हैं। 

2-बरेली में फिर बवाल...गांव में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव, भारी पुलिस बल तैनात
बरेली: बरेली जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर आंवला थाना क्षेत्र के महमूदापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों में हिंसक झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू पक्ष पर जमकर पथराव किया और लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया।

3-उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया HOPE का शुभारंभ, प्रदेश के 107 जिला अस्पतालों की कैमरों से होगी निगरानी
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार स्वास्थ्य भवन में स्थापित होप (हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन) कमांड सेंटर का शुभारंभ किया। इस कमांड सेंटर से प्रदेश के 107 जिला अस्पताल को सीसी कैमरों के माध्यम से संबद्य कर दिया गया है। इन कैमरों के जरिए 24 घंटे अस्पतालों पर महानिदेशालय की नजर रहेगी।

4- हे भगवान! नवविवाहिता दहेज में नहीं लाई बाइक तो पति ने पास सोने से किया इनकार
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नवविवाहिता ने SP ऑफिस पहुंचकर आपबीती बताई और पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 'पति कहता है कि जब तक बाइक नहीं लाओगी तब तक मैं तुम्हारे पास नहीं आऊंगा'। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5- CM योगी का सख्त निर्देश, कहा- एक सप्ताह के भीतर सभी पुलिस थानों को CCTV से  करें लैस
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अगले एक सप्ताह के भीतर सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश दिए हैं। CM योगी ने 'सेफ सिटी परियोजना' (सुरक्षित शहर परियोजना) की सफलता में जन सहयोग का आह्वान किया है।

6- मिशन 2024: वोटर चेतना महाअभियान के तहत नये मतदाता बनवाने में जुटी भाजपा
बरेली: भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान को लेकर गुरुवार दोपहर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया गया कि चुनाव में सबसे मुख्य भूमिका मतदाताओं की होती है। इस अभियान में हम सभी को नए वोट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके जरिए भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए वोट बैंक बढाने की नए सिरे से तैयारी कर रही है।

7-शिवपाल यादव का राजभर पर निशाना, कहा- चुनाव जीतकर दलाली करते हैं...
मऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे नेता चुनाव जीतकर दलाली करते हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का चुनाव प्रचार करने यहां पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। 

8-हाईकोर्ट ने DDO की ओर से पारित आदेश किया रद्द, कहा- दूसरी शादी करने पर बर्खास्तगी की सजा अन्यायपूर्ण
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक सरकारी कर्मचारी की पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) द्वारा पारित उसकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया और अपने निर्णय में कहा कि सजा अन्यायपूर्ण है, क्योंकि कथित दूसरी शादी को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त प्रमाण प्राप्त नहीं हुए हैं। उक्त आदेश न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने प्रभात भटनागर की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

9- BSP के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर गंभीर आरोप, पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Meerut News: दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़तिा ने शुक्रवार को मेरठ के एसएसपी कार्यालय में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

10-स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा-  कांग्रेस की सरकार में नहीं हुआ अमेठी में विकास
Amethi News: केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी पर ज्यादातर समय कांग्रेस का शासन रहा मगर विकास के मामले में यह जिला फिसड्डी बना रहा।  ईरानी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां एक सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन एंड डेगोनॉस्टिक सेंटर के उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज इन सुविधाओं के लिए लोगों को लखनऊ नहीं जाना पड़ता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!