अखिलेश यादव का दावा- UP उपचुनाव की सातों सीटों पर लहराएगा सपा का परचम

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Nov, 2020 06:34 PM

akhilesh yadav claims sp will win seven seats of up by election

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में सपा और रालोद प्रत्याशी सभी सातों सीटों पर विजय हासिल...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में सपा और रालोद प्रत्याशी सभी सातों सीटों पर विजय हासिल करेंगे। 

भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही: अखिलेश
यादव ने रविवार को कहा कि तीन नवम्बर को होने वाले विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरूप्रयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है। वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है। उन्होने कहा कि उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए।

भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी: अखिलेश 
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है। प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश की है। विधानसभा उपचुनावों में छह सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है। 

भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं: अखिलेश 
यादव ने कहा कि इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि समाजवादी सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!