अखिलेश का ऐलान- 2022 में शिवपाल के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ेगी सपा, सरकार बनी तो चाचा बनेंगे कैबिनेट मंत्री

Edited By Umakant yadav,Updated: 14 Nov, 2020 02:30 PM

akhilesh s  uncle will become cabinet minister if government is formed

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा है कि 2022 में यदि सपा सरकार बनी तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व चाचा शिवपाल...

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा है कि 2022 में यदि सपा सरकार बनी तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व चाचा शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल के लिए सपा जसवंत नगर सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

कन्‍नौज में एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश का यह एलान शिवपाल की ओर से पूर्व में सपा से गठजोड़ की सम्‍भावनाओं पर दिए गए बयानों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले चुनावों में पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन का असफल प्रयोग कर चुके अखिलेश ने कहा कि 2022 में सपा किसी भी बड़े दल से गठजोड़ नहीं करेगी बल्कि वह छोटे दल के साथ मैदान में उतरेगी।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!