Edited By Ramkesh,Updated: 24 Apr, 2022 06:03 PM

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। आजम को लेकर सपा प्रमुख ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने आजम साहब के साथ अन्याय किया है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम साहब के साथ...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। आजम को लेकर सपा प्रमुख ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने आजम साहब के साथ अन्याय किया है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम साहब के साथ खड़ी है। उनकी जमानत के लिए पार्टी प्रयास करेगी। वहीं सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आज जेल में आजम खान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा जेल में आजम के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार हो रहा है। यह उनके लिए घातक हो सकता है। हम विधानसभा में आजम खान का मुद्दा उठाएंगे और उनके लिए लड़ेंगे।
बता दें कि इसके पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद उनके मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शिवपाल ने कहा था कि समाजवादी पार्टी अपने सबसे वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान के लिए न तो संघर्ष कर रही है और न ही मदद कर रही है। उसके बाद से आजम को लेकर कई सपा नेताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है।