अडानी ग्रुप को लेकर अजय राय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 10 करोड़ भारतीयों... पैसा डूबने वाला... मामले की जांच हो

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Nov, 2024 05:54 PM

ajay rai held a press conference regarding adani group

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने अदाणी समूह पर लगे आरोप को लेकर राजधानी लखनऊ में प्रेसकॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय समय पर राहुल गांधी ने हमेशा कहा है अडानी पर किसका हाथ है क्योंकि उनके यहां पर  ED CBI रेड नहीं करती हैं।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने अदाणी समूह पर लगे आरोप को लेकर राजधानी लखनऊ में प्रेसकॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय समय पर राहुल गांधी ने हमेशा कहा है अडानी पर किसका हाथ है क्योंकि उनके यहां पर  ED CBI रेड नहीं करती हैं। आज दो हजार करोड़ का मामला सामने आया है। अडानी ग्रुप के कारनामे से मातृभूमि और देश का विदेश में नाम खराब हुआ है। अजय राय ने कहा कि  US में एससीसी ने जो आरोप लगाया है इसे 10 करोड़ भारतीयों ने जो निवेश किया था वो सारा पैसा डूबने वाला है। अब तक इनकी कौन मदद कर रहा था लेकिन आज पूरे देश के सामने सच्चाई सामने आ गई है। शेयर बाजार इसी वजह से गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मां है कि पूरे मामले की जांच हो।

आप को बता दें कि अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। अरबपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि वे सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का हिस्सा थे।

बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी 10.95 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 8.57 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 637.85 रुपये पर आ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.98 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 2,030 रुपये पर आ गया। अदाणी पावर के शेयरों में 6.38 प्रतिशत की गिरावट आई, अदाणी टोटल गैस में 6.11 प्रतिशत की गिरावट आई, अदाणी पोर्ट्स में 5.31 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी विल्मर के शेयर में 5.17 फीसदी की गिरावट आई और यह एक साल के निचले स्तर 279.20 रुपये पर आ गया और एनडीटीवी में 3.41 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके विपरीत, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स शुरुआती सौदों में गिरावट के बाद भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 781.02 अंक बढ़कर 77,936.81 पर और एनएसई निफ्टी 228.90 अंक चढ़कर 23,578.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अदाणी समूह ने बृहस्पतिवार को सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तें हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। समूह ने कहा कि सभी संभव कानूनी उपाय तलाशे जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!