Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Oct, 2020 11:36 AM
राजस्थान के बाद यूपी के गोंडा में एक पुजारी को शनिवार रात गोली मारी गई। जिसके चलते घायल पुजारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पुजारी की गंभीर हालत देखते हुए पुजारी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। ब...
गोंडाः राजस्थान के बाद यूपी के गोंडा में एक पुजारी को शनिवार रात गोली मारी गई। जिसके चलते घायल पुजारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पुजारी की गंभीर हालत देखते हुए पुजारी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। बताया जा रहा है कि पुजारी पर हमला जमीनी विवाद के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं। बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है