अधिवक्ता ने चचेरे भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में हमले की आंशका

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Apr, 2026 06:11 PM

lawyer shoots cousin family dispute suspects attack

जिला मुख्यालय के एक अदालत परिसर में सोमवार को एक अधिवक्ता ने अपने हमपेशा चचेरे भाई को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी: जिला मुख्यालय के एक अदालत परिसर में सोमवार को एक अधिवक्ता ने अपने हमपेशा चचेरे भाई को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक तिवारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद हमले का कारण था। तिवारी ने बताया कि विराट राज नामक एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज पर कथित तौर पर गोली चलाई और इस हमले में जितेंद्र राज को सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी और घायल दोनों पेशे से अधिवक्ता और करीबी रिश्तेदार हैं। 

सीओ ने बताया कि घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस बीच, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना का विवरण एकत्र किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और घायल वकील का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच का आश्वासन दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!