तिरंगा यात्रा का वीडियो एडिट कर लगाया पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, फिर फेसबुक पर किया अपलोड, अब पुलिस ने किया ये...

Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Aug, 2022 04:15 PM

after editing video of tricolor yatra raised slogan of pakistan zindabad

आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था लेकिन कुछ आराजक तत्वों के मन में पाकिस्तान के प्रति प्रेम उमड़ रहा था। एसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है।

बुलंदशहर: आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था लेकिन कुछ आराजक तत्वों के मन में पाकिस्तान के प्रति प्रेम उमड़ रहा था। एसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है। यहां तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जीशान खान नाम के एक युवक ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के वीडियो को एडिट कर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद  पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए  तत्काल अरनिया थाने में मुकदमा पंजीकृत किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम प्रधान पुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि जीशान नाम के युवक ने अपनी फेसबुक आई पर देश विरोधी नारे लगाकर अपलोड कर दिया है। वीडियो वायरल होनो पर जनता में काफी आक्रोश है। हमने मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोपी को जेल भेजवाया है। इस मामले में सीओ खुर्जा दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!