रेप पीड़िता के पिता की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Feb, 2020 11:47 AM

accused of killing rape victim s father arrested in encounter

जनपद में दो दिन पहले रेप पीड़िता के पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आचमन उपाध्याय और उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिरोजाबाद: जनपद में दो दिन पहले रेप पीड़िता के पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आचमन उपाध्याय और उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ में एसओ उत्तर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए है।

ग़ौरतलब है कि 10 फरवरी को रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।  इस मामले में आचमन उपाध्याय समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि आचमन उपाधयाय ने छह माह पीड़िता के साथ रेप किया था।  इस मामले में आरोपी आचमन उपाध्याय के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था।  इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता के पिता पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था।  एक फरवरी को आरोपी ने उन्हें मार डालने की धमकी भी दी थी। जिसके तहत 10 फरवरी को उसने रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एसपी ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी शिनाख्त आचमन उपाध्याय और गोविंदा के रूप के हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!