Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Apr, 2025 01:11 PM

यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल के वेटर ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की.....
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल के वेटर ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। आलमबाग निवासी एक महिला होटल में खाना खाने के लिए गई थी। महिला का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर होटल मालिक दिलीप यादव ने उन्हें धमकी दी। हुसैनगंज थाने में महिला की शिकायत पर वेटर और होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
वॉशरूम में अके ला पाकर की छेड़छाड़
आलमबाग निवासी महिला मूलरूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। महिला के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर वह खाना खाने के लिए दुर्गे मां होटल गई थीं। जहां उन्होंने अपना ऑर्डर दिया और फिर वो हाथ धोने वॉशरूम की तरफ चली गईं। तभी वहां उनको अकेला देखकर पीछे से एक वेटर आ गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी हाथापाई करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग मदद के लिए एकत्रित हो गए।
होटल मालिक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी
महिला का आरोप है कि होटल मालिक दिलीप यादव को पूरी घटना बताने पर उसने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महिला के साथ ही गाली-गलौज करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाया। इस पर आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पीड़िता होटल से निकलकर हुसैनगंज थाने पहुंची। जहां उसने आरोपी वेटर और होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।