नोएडा में तीन मंजिला इमारत ढही, एक मजदूर की मौत; तीन घायलों का इलाज जारी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Nov, 2024 12:12 AM

a three storey building collapsed in noida one laborer died

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार शाम खाली प्लॉट की नींव खोदने के दौरान बगल के मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में 4 लोग दब गए। इस हादसे के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। तीन लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दो घंटे तक चले बचाव अभियान...

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार शाम खाली प्लॉट की नींव खोदने के दौरान बगल के मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में 4 लोग दब गए। इस हादसे के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। तीन लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बावजूद एक मजदूर को नहीं बचाया जा सका। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र (22) के रूप में हुई है।
PunjabKesari
डीसीपी शक्ति मोहन ने बताया कि कालू (35) पुत्र वीर सिंह, प्रशांत (15) पुत्र विपिन कुमार, माया राम (22) को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मृतक जितेंद्र नींव खोदने का कार्य कर रहा था, मृतक के परिजन से प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। यह पूरा मामला थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर का है। नोएडा में ग्रेप लागू है। इसके बावजूद निर्माण संबंधित कार्य किया जा रहा था। दीवार गिरने के बाद दबे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। बताया गया कि जिस स्थान पर नींव खोदी जा रही थी। उसी मिट्टी के सहारे दूसरे मकान की नींव भी थी। मकान काफी पुराना था। ऐसे में मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

इस मामले में अब तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। घायल अनीता ने बताया कि वो पिछले 15 दिनों से काम कर रही थी। उनका काम मिट्‌टी को बाहर निकालना था। काफी गहरा गड्ढा होने के बाद जब ठेकेदार से काम करने से बंद करने को कहा गया, तब भी उसने इनकार कर दिया। बताया जाता है कि जिस समय इमारत गिरी जितेंद्र भी वहीं काम कर रहा था। वो मलबे में दब गया। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से ठेकेदार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!