छेड़खानी के आरोपी ने हिरासत में दी जान, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Aug, 2026 06:40 PM

a molestation suspect commits suicide in custody four policemen suspended

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के एक थाने में एक आरोपी द्वारा कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के एक थाने में एक आरोपी द्वारा कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए मंदिर के पुजारी राजेंद्र द्विवेदी (62) ने सोमवार सुबह गुरसराय थाने थाने के शौचालय में अपनी लुंगी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद द्विवेदी को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा की गई शुरुआती जांच के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को कथित लापरवाही के लिए गुरसराय थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक विनीत कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार व आनन्‍द को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!