कानपुर-हामीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की सीधी टक्कर से लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Oct, 2021 11:37 AM

a horrific accident on kanpur hamipur highway direct collisio

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां ट्रेलर और ट्रक की जोरदाल टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों के चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां ट्रेलर और ट्रक की जोरदाल टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों के चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह से जल गई हैं। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। पुलिस ने तीनों शवों के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए है।
PunjabKesari
हादसा कानपुर- हमीपुर हाईवे पर सजेती थाने के अमौली गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खाली ट्रेलर कानपुर से एमपी की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक छतरपुर से जौ लाद कर कानपुर की ओर आ रहा था। ट्रक और ट्रेलर की टक्कर होने पर क्लीनर ट्रक से कूद गया, जिससे उसे चोटें आई है, लेकिन उसकी जान बच गई। आग में जलकर ट्रक और ट्रेलर के चालक समेत 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। क्लीनर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्लीनर की मदद से ट्रक चालक की पहचान कर रह उसकी पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!