मालगाड़ी की चपेट में आने से सर्राफा व्यापारी की मौत, लोन की किस्त जमा करने गया था मृतक

Edited By Ramkesh,Updated: 16 May, 2026 08:36 PM

a bullion trader died after being hit by a freight train the deceased had gone

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में नाका रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सलाहपुर बरदहिया...

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में नाका रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सलाहपुर बरदहिया निवासी अनिल कुमार सोनी (35) के रूप में हुई है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार अनिल कुमार सोनी पैदल रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनका बायां हाथ कंधे से अलग हो गया। जीआरपी उपनिरीक्षक आरिफ खान ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से शव की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों के अनुसार, अनिल अपने घर के पास सर्राफा की दुकान चलाते थे और वह दुकान के कर्ज तथा लोन की किस्तों को लेकर तनाव में थे। पत्नी चंदा सोनी ने बताया कि वह लोन की किस्त जमा करने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!