किसान आंदोलन के 9 महीने हुए पूरे, मोदी सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन और यज्ञ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Aug, 2021 04:15 PM

9 months of farmer s movement completed

देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन को 9 महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन और यज्ञ किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र से...

लखनऊ: देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन को 9 महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन और यज्ञ किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की भी मांग की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि जिन लोगों ने पहले किसान आंदोलन का विरोध किया था, अब वो लोग भी किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे होने के बाद उनके साथ लगातार जुड़ रहे हैं। साथ ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसान की बंदूक जब चलती है, तो लोगों का भला होता है। 

गौरतलब है कि किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली से लगी सीमाओं पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बार-बार कानूनों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को खत्म करने और उन्हें बड़े कॉर्पोरेट की दया का मोहताज बनाने का भय व्यक्त किया है। सरकार और किसानों के बीच इस संबंध में 10 दौर की बातचीत हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अब भी कायम है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!