72वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रगान के बीच अयोध्या मस्जिद का हुआ शिलान्यास, ईंट की जगह रखे गए 9 पौधे

Edited By Umakant yadav,Updated: 26 Jan, 2021 12:53 PM

72nd republic day foundation stone of ayodhya mosque amidst national anthem

72वें गणतंत्र दिवस पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या के धन्नीपुर में मिली भूमि पर मस्जिद की संकेतिक शुरुआत कर दी। इस दौरान सबसे पहले भारत का झंडा फहराया गया और राष्ट्र गीत गाया गया।

अयोध्या: 72वें गणतंत्र दिवस पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या के धन्नीपुर में मिली भूमि पर मस्जिद की संकेतिक शुरुआत कर दी। इस दौरान सबसे पहले भारत का झंडा फहराया गया और राष्ट्र गीत गाया गया। इसके बाद फाउंडेशन के सभी 9 सदस्यों ने एक एक पौधरोपण किया और मस्जिद की सांकेतिक शुरुआत की। यहां पर मस्जिद के अलावा एक लाइब्रेरी एक रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन भी बनाया जाएगा। इस किचन में किसी को भी भोजन करने की इजाजत होगी और इसकी क्षमता प्रतिदिन 1000 लोगों की होगी।

बता दें कि इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कुछ मुस्लिम वर्ग के लोगों के साथ-साथ वहां हिंदू भी शामिल थे जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए संघर्ष किया था। जो आज मस्जिद के सांस्कृतिक शिलान्यास में भी दिखाई दिए। यही अयोध्या की खूबसूरती है और यही अयोध्या की तहजीब भी। गणतंत्र दिवस के दिन अयोध्या की खूबसूरती को और चार चांद लग गए और यह तारीख अयोध्या की तारीफ के रूप में सुनहरे माइलस्टोन के रूप में दर्ज भी हो गई।

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष जफर फारूकी ने कहा कि आज ध्वजारोहण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद हम लोगों ने वृक्षारोपण किया है क्योंकि मस्जिद के साथ पर्यावरण को भी सामने रख रहे हैं। और यह स्थान ग्रीन पैच के रूप में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्थान की पूर्व दिशा की ओर मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा इसके साथ ही देश व विदेश से लाये जाने वाले पौधे लागये जाएंगे।

फारूकी ने कहा कि अन्य परिसर में अस्पताल, म्यूजियम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन बनाया जाएगा। वहीं कहा कि स्वायल टेस्टिंग से इसकी शुरुआत की गई है जिसके बाद आर्किटेक्ट अपनी डिजाइन के मुताबिक तैयार करने नक्शे को पास कराया जाएगा इसके बाद निर्माण के कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा आज के कार्यक्रम में हमारी सभी ट्रस्टी आए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!