झांसी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jan, 2020 03:47 PM

5 people died in jhansi due to wall collapse

उत्तर प्रदेश के झांसी में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हो...

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
PunjabKesari
घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव की है। यहां स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। तभी दीवार नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है।

वहीं इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!